विश्‍व हिन्दी दिवस 2019


रूस में भारतीय समुदाय के 100 से अधिक सदस्यों, इंडिया क्लब के छात्रों और जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक केंद्र के हिंदी छात्रों की भागीदारी के साथ 12 फरवरी 2019 को मास्को में भारत के दूतावास में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। राजदूत वेंकटेश वर्मा ने सभा को संबोधित किया और इस अवसर पर प्रधानमंत्री के संदेश को पढ़ा। रूसी स्कूलों और विश्वविद्यालयों के हिंदी छात्रों ने नृत्य और संगीत प्रदर्शन, कविता पाठ और हिंदी सीखने के अपने अनुभवों को साझा करने के साथ एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। दर्शकों के लिए हिंदी शब्दावली और व्याकरण पर एक प्रश्नोत्तरी भी आयोजित की गई थी।


Photo Gallery

Отчёт о проведении Дня хинди 2019